फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
रसड़ा कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के विद्युत करेंट से हुई मजदूर की मौत के बाद रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर/रसड़ा। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए घटनाओं में दो युवकों की करेंट से मौत हो गई। पुलिस ने पहंच कर घटना की जानकारी ली। सिकन्दरपुर : स्नान करने को टूल्लू पम्प चालू करते समय करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला मिल्की स्थित सुनार गली (हॉस्पिटल रोड) में रविवार की सुबह बब्लू गुप्ता 35 अपनी रिश्तेदारी में हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रहा था। स्नान के लिए टुल्लू पंप चालू किया ही था कि अचानक उसे करेंट लग गया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव घर लेकर वापस चले आए। रसड़ा : मऊ रोड पर बुलाकी दास मठिया निवासी संजय सिंह का मकान बनाने का अमहर उत्तर पट्टी निवासी मोनू ने ठेका लिया था। रविवार को शेटरिंग का कार्य चल रहा था। मोनू के साथ साथ अमहर उत्तर पट्टी निवासी आदित्य कुमार उर्फ मनोज 35 बारजे पर सीढ़ी से चढ़ कर काम कर रहा था की पास ही से गुजर रहे एचटी तार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। जब तक लोग पहुंचे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुरेश राम की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें