फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। रेवती थाना क्षेत्र के पियरौंटा निवासी अनिता सिंह पत्नी सुधाकर सिंह अपनी ससुराल से जेठानी के लड़के के साथ बाइक से मायके जा रही थी। पचरुखिया ढाले पर पहुंचने के बाद बाइक ज्योंही बैरिया की तरफ मुड़ी कि एनएच 31 पर बने गढ्ढे में जाकर असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में अनिता घायल हो गई। इलाज के लिए लखनऊ जाते समय अनिता की मौत हो गई। अनिता का मायका जयप्रकाश नगर है और वह अपने भाई की लड़की के जन्मदिन की पार्टी में सम्मिलित होने के लिए जा रही थीं कि पचरुखिया ढाले पर हादसे में घायल हो गई। सूचना पाकर अनिता के भाई व सपा नेता सूर्यभान सिंह घटना स्थल पहुंचे और सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सिंह इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में अनिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें