रसड़ा। नगर के पानी टंकी रोड के समीप एक मकान में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार परमल कुमार (25) पुत्र छट्ठू कुमार ठेले पर खाने-पीने का सामान बेचता था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह ठेला रखकर अपने घर पहुंचा, जहां पिता व पुत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों में मारपीट हो गई। इसी बीच अचानक दीवार सहित गेट भरभरा कर गिर गया। दीवार व गेट के मलबे में परमल कुमार दब गया। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो पुत्रियां हैं। पत्नी रेनू देवी मायके में थी। सूचना के बाद ससुराल पहुंची।