फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ सिंह की उपलब्धियों पर बलिया को अभिमान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में साहित्यकार केदारनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धां - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। हिंदी साहित्य के ख्यातिलब्ध कवि, समीक्षक एवं निबंधकार केदारनाथ सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चंद्रशेखर उद्यान बलिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ सिंह बलिया की शान थे। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके नाम को लेकर बलिया को अभिमान है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, विवेक सिंह, उत्कर्ष सिंह, मनोज सिंह, तेजा सिंह, करण सरावगी, कवि शशि प्रेमदेव आदि ने अपने विचार रखे। संचालन अमित सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन

उधर, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केदारनाथ सिंह को जितना लगाव हिंदी से था, उतनी ही मुहब्बत भोजपुरी से भी थी। वरिष्ठ शिक्षक राजेश चंद सिंह ने कहा कि आज देश के कई शहरों में उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, लेकिन जिस जिले में उन्होंने जन्म लिया, वहां उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वह हकदार थे। सभा में ओपी सिंह, प्रेमशंकर राय, अनुज सिंह आदि ने अपने विचार रखे। उप-प्रधानाचार्य एवं कवि शशि प्रेमदेव ने केदारनाथ सिंह की कुछ कविताओं का वाचन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विजय बहादुर सिंह, डॉ. बालचंद राम, सुनीता सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जयंत सिंह, रंजन कुमार, सुदर्शन सिंह, पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह, विमल तिवारी, विनोद कुमार, राजीव कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह आदि रहे। संचालन विजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें