कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र के श्रद्धांजलि सभा को संब
बलिया। भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्र की 27वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर उद्यान में मनाई गई। जिला कमेटी के सदस्य लक्ष्मण यादव ने कहा कि कामरेड विनोद मिश्र कहा करते थे कि इतिहास के सभी बड़े फैसले बंद कमरों में नहीं बल्कि सड़कों पर ही हुए हैं। आज के दौर में जिस तरह से चुनाव का, लोकतंत्र का अपहरण किया जा रहा है, एक बार फिर सड़कों का संघर्ष ही निर्णायक साबित होगा। जनहित का अपहरण करने वाले सत्ता से बेदखल होंगे। विनोद मिश्र का जीवन, जीवटता एवं संघर्षों से भरा था। भाजपा-आरएसएस की फांसीवादी चुनौतियों का मुकाबला करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिव विलास साह, पार्वती देवी, डीपी सोनी, संतोष साहनी, दिनेश राजभर आदि रहे। संवाद