फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेने में मिले मरे हुए कीड़े, 10 किलो कराए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को जनाड़ी ढाले से 15 किलो बूंदी के लड्डू व 10 किलो छेने की मिठाई को नष्ट कराया। टीम ने दो नमूने लिए और सात दुकानदारों को नोटिस जारी किया। सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र की ओर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम दुबहर क्षेत्र के जनाड़ी ढाले पर स्थित मिष्ठान की दुकान पर छापा मारा। सोनपापड़ी व बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रह किया गया। बूंदी के लड्डू में अत्यधिक रंग पाने पर 15 किलो बूंदी के लड्डू को जिसकी कीमत 1950 रुपये और छेना में मरे हुए कीड़े मिलने पर 10 किलो छेना की मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें