सहतवार थाना क्षेत्र के महंगीछाप निवासी राजेश यादव उर्फ मनु (27) पुत्र रामजी यादव 11 फरवरी की रात्रि में 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। पिता रामजी यादव ने 13 फरवरी को सहतवार थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार जानकारी मिली थी कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसी आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिता ने भी स्वीकार किया है कि उसके पुत्र का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
आरोप लगाया कि इसी मामले में अनरुद्ध यादव पुत्र स्व. रामजी यादव ने लाठी से मारकर और गला दबाकर राजेश की हत्या कर दी। अपने चचेरे भाई हंसनाथ यादव पुत्र स्व. शिवजन्म यादव के साथ शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताय कि प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है।