फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 48 घंटे से लापता युवक का नदी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस 63 बंधा के पास बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी पहचान महराजपुर निवासी त्रिभुवन पाल के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

महाराजपुर निवासी त्रिभुवन पाल (26) पुत्र कैलाश पाल बीते 3 जून के रात्रि में 2:00 बजे से घर से गायब था। घर वाले समझे की शौच के लिए गया होगा। लेकिन दिन में घर पर नहीं पहुंचा तो घर वाले चारों तरफ ढूंढने लगे, लेकिन कही पता नहीं चला। अंत में थक हार कर 4 जून को घर वालों सहतवार थाने में गुमसुदगी की सूचना दी।
पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार की सुबह सूचना मिली कि सरयू नदी 63 बंधे के पास एक युवक का शव उतराया हुआ है। किसी ने इसकी सूचना त्रिभुवन पाल के घर वालों को दी। घर वालों ने शव की पहचान त्रिभुवन पाल के रुप में की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना त्रिभुवन पाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन चल रही थी। इसी दौरान सरयू नदी में उसका शव मिलने की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें