बलिया जिले के सतवार थाना क्षेत्र के एक गांव के बार सोमवार सुबह बरगद के पेड़ से लटकता युवक का शव मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। शव को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त सिंगही चौहान बस्ती निवासी धीरेन्द्र कुमार चौहान (30) पुत्र काशी चौहान के तौर पर हुई।
विज्ञापन
वह मानसिक रूप से बीमार था। इलाज के साथ ही परिजनों झाड़-फूंक भी करा रहे थे। सोमवार तड़के ग्रामीण काली स्थान की तरफ गए तो बरगद के पेड़ पर धीरेंद्र का लटका शव देख लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।
चौकी इंचार्ज राजीव कुमार यादव शव को जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। धीरेंद्र का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी शादी सात साल पहले ही बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निवासी बिहारी की पुत्री सुमन से हुई थी। उसका एक छह साल का पुत्र है।