फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला वाहन चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Wed, 22 Feb 2023 08:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के रट्टूचक निवासी बनारसी यादव (35) प्राइवेट गाड़ी चलाता था। बुधवार शाम उसका शव आदर्शनगर गांव में खेत से औंधे मुंह जमीन पर गिरा मिला। उसकी मौत का कारण साफ नहीं है। 
विज्ञापन
खेत में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के आदर्शनगर गांव में खेत से बुधवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला। वह औंधे मुंह जमीन पर गिरा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में व्यक्ति की पहचान रट्टू चक गांव निवासी बनारसी यादव (35) पुत्र लाली यादव के रूप में हुई। मौत का कारण साफ नहीं है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैली गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहन राकेश दलबल के साथ पहुंच घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रट्टूचक निवासी बनारसी यादव प्राइवेट गाड़ी चलाता था। शाम को घास काट वापस लौट रहे किसानों की नजर खेत में औंधे मुंह गिरे युवक पर पड़ी। उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया। कोई हरकत न होने पर किसान सड़क पर आए और कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी।

मौके पर जुटे लोगों ने खेत में कीचड़ से सने युवक को सीधा किया तो उसकी पहचान बनारसी के रूप में हुई। काफी प्रयास के बाद भी होश में न आने पर युवकों ने पुलिस को फोन किया। घटना को लेकर थाना प्रभारी रोहन राकेश ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिनाख्त की जा रही है। तीन चार दिन पूर्व बनारसी से किसी का विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें