रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के महारानी गांव में रविवार की दोपहर कुएं में एक युवक का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। युवक के परिजनों को मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महारानी निवासी पंकज कुमार 35 पुत्र प्रभुनाथ शनिवार की रात नगपुरा गांव में नाच देखने गया था। जब रविवार की सुबह तक पंकज घर नहीं पहुंचा तो परिजन आसपास ढूंढना शुरू किए। देखा कि घर के बगल स्थित कुंआ में एक शव उतराया हुआ है। आस पास के लोगों ने कुएं से शव को बाहर निकाला तो पंकज ही था। परिजनों के अनुसार पंकज अत्यधिक शराब पीता था।