फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: क्षत-विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना के नवकापुरा गांव के सामने रसड़ा क्षेत्र के तिराहिपुर के पास टोंस नदी के किनारे रविवार की सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग 30 वर्षीय युवक टोंस नदी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में एक युवक का शव पाया गया। युवक काला हाफ पैंट और लाल शर्ट पहने हुए था। जांघ को जानवरों ने नोच लिया था। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें