फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्युत उपकेंद्र बैरिया की इनकमिंग ट्रॉली में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विद्युत उपकेंद्र बैरिया की इनकमिंग ट्रॉली में आग लग गई। हो-हल्ला सुनकर बैरिया थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रॉली पूरी तरह से जल गई। विद्युत कर्मियों के अनुसार रविवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र बैरिया के सभी ट्रॉली, लाइन सब कुछ जर्जर हो चुकी है। कभी भी भयानक हादसा यहां हो सकता है। यहां तैनात कर्मियों के बार-बार सूचना के बाद भी अधिकारी इन्हें ठीक कराने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसके चलते यहां विद्युत आपूर्ति अस्तव्यस्त है। बैरिया सबडिवीजन के 70 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग को लाइट फैन कनेक्शन के बदले बिल जमा करते हैं, इस बिलिंग के अनुसार यहां सुविधा नहीं बढ़ाई जा रही है। कर्मचारी कह रहे हैं कि अगर तत्काल यहां व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना यहां हो सकती है। समाचार लिखे जाने तक बैरिया की विद्युत आपूर्ति बाधित थी।
आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया बैरिया विद्युत उपकेंद्र के पास कई फायर इंस्टीग्यूशर रखे गए थे, लेकिन सब के सब एक्सपायर थे। ये खतरनाक स्थिति है। यदि फायर इंस्टीग्यूशर सही होते तो आग अपने से बुझाई जा सकती है। आग इतना बड़ा रूप नहीं लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें