सहतवार। मुड़ाडीह रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की देरशाम रेल पटरी पर अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। क्रासिंग से गुजरने वाले किसी ने इसकी सूचना सहतवार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।