फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक का मकान में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर । मैनापुर मोहल्ले के खाली मकान में शनिवार की सुबह सुमंत वर्मा (22) का शव मिला। युवक के पिता सुदामा वर्मा ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सिकंदरपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी मिश्र ने बताया कि युवक के पिता के अनुसार शुक्रवार की रात सुमंत मोहल्ले के दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था। 9:30 बजे के बाद जब परिवार ने उससे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो जवाब नहीं मिला। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन जानकारी नहीं मिली। शनिवार की सुबह सात बजे सुमंत की दादी सहरोजा देवी को मोहल्ले के ही एक लड़की ने आकर बताया कि आपका नाती खाली मकान में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

परिजन पहुंचे तो सुमंत चारपाई पर मिला। परिजन उसे सीएचसी सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें