बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में धान के खेत में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच की जा रही है।
नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी शिवम यादव रात में खाना खाने के बाद गांव में हो रही रामलीला देखने गया था। वापस घर नहीं आया। सुबह शिवम का शव धान के खेत में मिला। शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर रहते हैं। शिवम के दोनों बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं। घर पर मां के साथ शिवम रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।