फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पूर्व गायब युवक का गांव के उत्तर तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव में दो माह बाद गायब युवक का शव गांव के उत्तर तालाब में शुक्रवार की दोपहर में मिला। पोखरे से जलकुंभी की सफाई करते वक्त लोगों की नजर जलकुंभी के नीचे सड़ी हुई लाश पर पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव में बुधवार की सुबह गांव से उत्तर तरफ स्थित पोखरे में लगी जलकुंभी को साफ करने के लिए कुछ लोग पोखरे में उतरे। जलकुंभी साफ करने के दौरान ही उसके बीच उनको एक सड़ा शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर नगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को तालाब से निकलवाया। युवक की शिनाख्त गांव के ही 22 वर्षीय अंचल राजभर पुत्र स्व ईश्वरी राजभर के रूप में की गई। मालूम हो कि आठ अक्टूबर 2019 को युवक लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी 13 अक्टूबर को उसके भाई मिथिलेश ने दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की दोपहर अक्टूबर में गायब हुए युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा हुई। बताया कि युवक गायब होने के पूर्व छेड़खानी के मामले में जेल गया था और कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। लोगों के बीच हत्या और आत्म हत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ जाएगा। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें