रेवती में बीज गोदाम के समीप हुई मारपीट में मृतक धनजी तुरहा के शव आने के बाद त्रिमुहानी पर पहु
- फोटो : Samvad
रेवती। धनजी तुरहा की मौत के बाद सोमवार की शाम को मोहल्लावासी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। धनजी के शव को त्रिमुहानी पर रखकर धरने पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने कहा कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव नहीं उठेगा। मौके पर सीओ बैरिया फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैरिया राजेंद्र प्रताप सिंह, दोकटी प्रशांत चौधरी, चाइल्डलाइन थाना के राजेश बहादुर सिंह आदि पहुंच गए। सीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। सीओ ने उन्हें बताया कि चार नामजद आरोपियों में दो महिलाओं मीना देवी तथा कुदुरनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपितों सुनील तुरहा तथा अमरनाथ साहनी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस व समाजसेवी मांडलू सिंह के समझाने बुझाने पर आधा घंटा बाद धरना समाप्त हुआ। संवाद