फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में फंसे मजदूरों के परिजनों ने सांसद से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। साहब, हम आप के जिले के हैं, लॉकडाउन में गोवा में फंसे हुए हैं, हमें बुलवाने की व्यवस्था करें। यह गुहार गोवा में फंसे मजदूरों ने बलिया सांसद वीरेेंद्र सिंह मस्त से लगाई है। मजदूरों के परिजनों ने भी सांसद से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया है। गोवा में जिले के एक हजार मजदूर फंसे हुए हैं। काम बंद होने के बाद लॉक डाउन में रहने और खाने की भी व्यवस्था नहीं रह गई है। मकान मालिक किराए के लिए तंग कर रहे हैं। दाने-दाने को मोहताज हैं। सांसद के यहां पहुंचे मजदूरों के परिजनों ने बताया कि जिले के लगभग 1000 मजदूर गोवा में फंसे हैं। वे घर पहुंचने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन सफल नहीं हो सके। अब उनकी हिम्मत जवाब देने लगी है और वे वहां से पैदल ही गांव के लिए चलने के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें समझा-बुझाकर रोका गया है। यदि सरकार गोवा से बलिया के लिए एक ट्रेन चलवा दे तो यह सभी मजदूर अपने घर पहुंच सकते हैं। बसंतपुर गांव स्वामीनाथ साहनी, अरविंद साहनी, अनिल साहनी, दधिबल साहनी, अयोध्या बिंद, ओम प्रकाश साहनी आदि ने बताया कि घर आने के लिए वे रोज अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। इन लोगों ने बताया कि वहां फंसे मजदूरों में सबसे अधिक संख्या बसंतपुर के लोगों की है जो करीब 150 हैं। बसंतपुर की ग्राम प्रधान प्रमिला सिंह ने बताया कि उनके पास भी मजदूरों फोन आ रहे हैं। वे कहते हैं कि यहां मरने से अच्छा है कि पैदल ही हम लोग गांव के लिए चल दें लेकिन उनको समझा-बुझाकर इंतजार करने के लिए कहा गया है। सरकार से आग्रह है कि गोवा से मजदूरों को लाने की व्यवस्था कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें