फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बेटी की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सीयर- पशुहारी मार्ग पर बुधवार की रात सिसयंड कला ग्राम के पास ट्रक ने बालिका को रौंद दिया जबकि साइकिल सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी ग्राम निवासी अरविंद मौर्य (40) बेल्थरारोड में प्रिंटिंग मशीन चलाते हैं। बुधवार की रात अरविंद अपनी पुत्री आराध्या (07) को साइकिल पर बैठाकर अपने घर की ओर जा रहे थे। सिसयंड कला ग्राम के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक के टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्री ट्रक के पहिया के नीचे आ गए, जिससे ट्रक ने बालिका को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पिता के पैर के ऊपर से होकर पहिया गुजर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल पिता को सीएचसी सीएचसी ले जाया गया। गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें