फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आसमान में काले बादलों का डेरा, 2.2 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले काले बादलाें ने डेरा जमा लिया है लेकिन अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है। मंगलवार को सुबह से ही काले घने बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया, जिससे दिन की शुरुआत ही बदली हुई दिखी। बादलों के आने जाने का क्रम दिन भर चलता रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। दोपहर बाद काले बादलों को देखकर ऐसा लग रहा था कि मूसलाधार बारिश होगी। शाम करीब पांच बजे के आसपास शहर क्षेत्र में 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे कई मोहल्ले में पानी निकासी की समस्या बनी रही। खासकर सतनी सराय, आनंद नगर, टैगोर नगर, जापलिनगंज, राजपूत नेवरी आदि मोहल्ले में जलभराव से लोग परेशान दिखे। मंगलवार को अधकितम तापमान 33.5 व न्यूतनतम 27 .5 दर्ज किया गया। वर्षा 2.2 एमएम रिकार्ड किया गया। बारिश से तापमान भी नीचे खिसका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में बादलों के जमघट को देखकर किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वह अपनी धान की रोपाई को लेकर परेशान है। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि झमाझम बारिश के लिए वातावरण बन रहा है। एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद है। अभी उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश में असर दिखने की संभावना
आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र के मध्य भागों पर बना अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 15 जुलाई को झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर धनबाद से लगभग 40 किमी उत्तर-पूर्व, हजारीबाग से 140 किमी पूर्व और गया से 200 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। अगले 24 घंटों के दौरान अवदाब तीव्रता बरकरार रखते हुए, झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें