फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य, वादन और नाटक मंचन की रही धूम

Mon, 27 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
भीमपुरा स्थित पन्ना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फेयरवेल कार्यक्रम में अव्वल प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
कृष्णा शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज नरहीं के वार्षिकोत्सव पर आयोजित रामचरित मानस पाठ का समापन सोमवार को हुआ। छात्रों व शिक्षकों की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक, बाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने गीत-संगीत के अलावा नृत्य एवं वादन, कवि सम्मेलन, नाटक मंचन, कव्वाली आदि प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने विद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन



उधर, सेेंट जेवियर्स स्कूल सिटी ब्रांच में सोमवार को हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की विदाई के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में छात्रों की ओर से स्वागत गीत, होली गीत के अलावा विभिन्न प्रस्तुतियां की गईं। मुख्य अतिथि अंबिका तिवारी ने विशेष प्रस्तुति करने वाले छात्र विशाल व छात्रा तनिशा के ग्रुप को पुरस्कृत किया। एसके उपाध्याय, पल्लवी तिवारी, अर्चना उपाध्याय, पिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।


उधर, इब्राहिमपट्टी के भीमपुरा स्थित पन्ना स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुसहां ब्राह्म्ण में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्रा रेखा चौरसिया, संयोगिता आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की उत्कृष्ट छात्र छात्राओं में कविता सोनी, दीपिका, आस्था, ब्यूटी, आशुतोष को मुख्य अतिथि ने मेडल व स्मृति चिन्ह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी। कमलेश शर्मा प्रदीप, अरविंद, जेपी सिंह, नन्दु सिंह राजेश सिंह संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पारसनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें