फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्कूल-कॉलेजों में खोजी जाएंगी नृत्य, गायन और खेल की प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्कूलों व कॉलेजों में संगीत और खेल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को खोजकर उन्हें मंच प्रदान किया जाएगा। स्कूल में चुनी गई प्रतिभाओं को जिला, मंडल और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

स्कूलों के खेल, संगीत की विधाओं में रुचि रखने वाले बच्चों को स्कूल स्तर पर चुना जाएगा। उनको खुला मंच उपलब्ध कराया जाएगा। शासन ने जिले भर के कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में पहले खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का आदेश दिया है। जो बच्चे स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें जिले स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर अलग अलग होने वाली प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके बाद मंडल और प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिले में अक्तूबर से दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। इसके लिए खेल और संगीत के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रतियोगिता नहीं कराने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच करने के लिए सभी स्कूलों से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों की सूची मांगी जाएगी।
विज्ञापन

शासन का पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में पत्र प्राप्त होते ही जिले के सभी स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर कलाकारों को चिह्नित किया जाएगा। बच्चों की क्षमता का आकलन कर अभिरुचि के मुताबिक शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

मनिराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें