फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी महोत्सव: भोजपुर सुर-सरिता में डूबते उतराते रहे बलियावासी

विज्ञापन
ददरी मेले भारतेंदु मंच पर कला का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के समापन की पूर्व संध्या पर रविवार की रात भारतेंदु मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शास्त्रीय और लोक नृत्य देखकर लोग मुग्ध हो गए। वहीं गायकों ने सुर सरिता भी बहाई। भजन गायक कमलेश शुक्ला, एक चैनल कलाकार मनोहर सिंह और अलका सिंह पहाड़िया समेत लोकगीत गायकों ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सबसे खास प्रस्तुति अयोध्या की फौव्वारी नृत्य और जीवन माझी की टीम का धोबिया नृत्य रहा।
विज्ञापन

ददरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सदर कोतवाल विपिन कुमार सिंह और चेयरमैन अजय कुमार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद अयोध्या की टीम ने फौव्वारी नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि जीवन माझी की टीम ने धोबिया नृत्य को प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले नृत्य में तरह-तरह के भाव दंग कर देने वाले थे। पारंपरिक नृत्य और अन्य कार्यक्रमों के बाद ददरी महोत्सव लोकगीतों की तरफ बढ़ा। बनारस से आए प्रसिद्ध भजन गायक कमलेश शुक्ला ने समा बांध दिया। महादेव, मंगला भवानी, महर्षि भृगु व हनुमान जी पर आधारित गीतों से सबको भक्ति रस में डुबो दिया। भोजपुरी गायक मनोहर सिंह ने भृगु बाबा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बालेश्वर के गीतों से लेकर वहां मौजूद दर्शकों की भी कुछ फरमाइश पूरी की। खासकर जा रे चंदा.. और कार्यक्रम के अंत में विरह के भाव में सेजिया पर रोजे रोजे... गीत को वहां मौजूद हर किसी ने खूब पसंद किया।
भोजपुरी चैनल के एक कार्यक्रम की विजेता अलका सिंह पहाड़िया ने भी युवाओं को जमकर झुमाया। उन्होंने जब कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई... गीत गाया तो वहां मौजूद लोग खासकर युवा झूम उठे। दिल्ली से आई प्रियंका सिंह प्रिया ने देवर तनी देहिया पर डाल द रजाई...। कल्पना पांडेय ने भी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मेला प्रभारी का सम्मान : मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले मेला प्रभारी विवेक पांडे को ददरी महोत्सव के मंच पर सम्मानित किया गया। नगरपालिका प्रशासन से लेकर वहां मौजूद हर वरिष्ठ नागरिक ने मेला प्रभारी के कार्य की सराहना की। सकुशल मेला संपन्न होने में मेला प्रभारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस महकमे की सक्रियता का बड़ा योगदान बताया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर यातायात निरीक्षक सुरेश चंद दिवेदी को भी नगर पालिका प्रशासन ने मंच के माध्यम से सम्मानित किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें