फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच दिन बाद शुरू होगा ददरी मेला, न जमीन का अधिग्रहण, न सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के पशु बाजार के आयोजन में अब महज पांच दिन का समय बचा हुआ है, लेकिन तैयारियों के नाम पर जिम्मेदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। जबकि एक नवंबर से आठ दिसंबर तक मेला का आयोजन किया जाना है। एक से 15 नवंबर तक ददरी मेला का पशु बाजार नंदीग्राम और 15 नवंबर से आठ दिसंबर तक मीना बाजार का आयोजन होना है। हालांकि तहसील प्रशासन की ओर से मेला के लिए करीब 120 किसानों से 90 एकड़ भूमि अधिगृहित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिस भूमि पर मेला का आयोजन होना है उस पर बृहस्पतिवार को ज्वार की फसल लहलहाती दिखी। जबकि इसके पहले के वर्षों में मेला के आयोजन की तिथि से एक पखवारा पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती थीं। इसके तहत नगर पालिका की ओर से जमीनों का समतलीकरण और पशु व्यापारियों की सुरक्षा के लिहाज से कटीले तारों का बाड़ लगाया जाता था। साथ ही मेला के चिह्नित भूमि का सीमांकन भी कर दिया जाता था। उधर,नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि मेला की तैयारियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद इसे गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें