फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामिया डकैत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात सुखपुरा-गड़वार चौराहे से 25 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा और गांजा बरामद किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश राहुल नट उर्फ करिया उर्फ जुबराती पुत्र विशुनदेव यादव निवासी लारपुर थाना गड़वार जनपद बलिया का है। इसके पास से अवैध तमंचा, एक कारतूस, 1.200 किग्रा गांजा व लूट के 470 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि 10 नवंबर 2020 की रात्रि ग्राम शक्ति थाना गगहा जनपद गोरखपुर में रामकृपाल मिश्रा के ईंट भट्ठे पर तथा 13 नवंबर 2020 की रात्रि में ग्राम पेपराडीह थाना लार जनपद देवरिया के ईंट भट्ठे पर अपने पिता विशुनदेव यादव व अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
एएसपी ने बताया कि अभियुक्त पर जनपद के बैरिया, गड़वार, सुखपुरा के अलावा देवरिया और गोरखपुर में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। देवरिया एसपी नेउस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजकुमार सिंह के साथ ही उप निरीक्षक संजय सरोज, श्याम सुंदर सिंह यादव, विरेंद्र यादव, अनूप सिंह, वेद प्रकाश, अतुल सिंह, अनिल पटेल, शशि प्रताप सिंह, रोहित यादव, बलिराम तिवारी, अमन यादव, आलोक पाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें