फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबार कॉलेज सूची बाहर

Fri, 08 Dec 2017 11:22 PM IST
ballia
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 272 केंद्र प्रस्तावित किया गया है। हालांकि यह दूसरे चरण का प्रस्ताव है। पहले चरण में एक दर्जन डिबार स्कूल भी परीक्षा केंद्र बन गए थे। अधिकारियों का दावा है कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण स्कूलों की ओर से की गई ऑनलाइन फीडिंग के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ही तय की गई थी। अब डिबार कालेजों को सूची से बाहर कर दिया गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2017-18 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्धारित पर स्कूलों का विवरण ऑनलाइन फीड करने का निर्देश दिया था। लेकिन स्कूलों ने ऑनलाइन फीडिंग में खूब गड़बड़झाला किया।
विज्ञापन


ऑनलाइन फीडिंग के बाद परिषद ने इसका सत्यापन करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया था। सत्यापन में कई स्कूलों में कई तरह की खामियां भी मिली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिषद ने भी माना कि सत्यापन रिपोर्ट समय से नहीं आने के कारण स्कूलों के डाटा फीडिंग के आधार पर ही केंद्र का निर्धारण किया गया है।
परिषद ने सूची को भेजते हुए नए सिरे से जांच कर प्रस्ताव करने को कहा था। शिक्षा परिषद ने डिबार कॉलेजों की सूची भी जारी की थी। करीब 5 दिन पहले स्कूलों से लिए गए आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिला प्रशासन ने कुल एक दर्जन डिबार कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शेष बचे 9 एडेड कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्ताव किया। इसके अलावा 18 वित्तविहीन कालेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाते हुए कुल 272 का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

हालांकि अभी इन 272 केंद्रों के प्रस्ताव को सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूची सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा की परीक्षा केंद्र के बनाने में अभी भी लापरवाही बरती गई है या नहीं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों को बनाने में काफी सावधानी बरती गई है। पहली बार परिषद की ओर से जारी सूची मैं काफी संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें