बलिया। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर पर चाट-छोला बनाते समय एक युवक गंभीर ज्ञ्रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर निवासी शिवजी गोंड (35) पुत्र स्व रामझलक ठेले पर चाट-छोला बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को खाद्य सामग्री में बेचने के लिए घर में ही गैस सिलेंडर पर बना रहा था, तभी अचानक गैस सिलिंडर के पाइप निकलने से आग लग गई। जिसको बुझाने में शिवजी गोंड गंभीर रुप से झुलस गया।