फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल-चैनपुर मार्ग पर स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय के निकट रविवार को अपराह्न तेज गति की अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। बाइक के धक्के से साइकिल समेत अधेड़ दूर जा गिरा। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि कुंडैल नियामत अली ग्राम निवासी पन्नेलाल राजभर (55) साइकिल से घूम-घूम कर मूंगफली बेचने का कार्य करता था। रविवार को अपराह्न मूंगफली बेचकर साइकिल से वह अपने घर की ओर जा रहा था कि स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार सड़क के किनारे गिर पड़ा और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें