बलिया। शहर के रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रात करीब नौ बजे नो एंट्री खुलते ही फेफना की ओर से शहर में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे निकलने की होड़ में रेलवे स्टेशन के समीप साइकिल सवार शहर कोतवाली के रामपुर महावल निवासी बृजेश सिंह को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची ओक्डेनगंज चौकी पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद