फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पूर्व सांसद के भतीजे को लगा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के नौका टोला गाव निवासी दो पट्टीदारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें पूर्व सांसद भरत सिंह के भतीजे चंद्रशेखर सिंह (30) को चाकू लग गया। इससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भारत सिंह के पैतृक गांव नवकाटोला स्थित एक मठिया पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजन का आयोजन था। उनके पड़ोसी विकास सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई होने लगी। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। वहां से चंद्रशेखर सिंह उर्फ आजाद सिंह अपने घर लौट आए। परिजनों का आरोप है कि अचानक पहुंचकर विकास ने चाकू से चंद्रशेखर पर हमला कर दिया। एक चाकू उनके गर्दन पर लगी। वहीं, कंधे और बाजू में भी चाकू की चोट आई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल चंद्रशेखर को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया इस मामले में विकास सिंह और उसके पिता दयाशंकर सिंह पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें