फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने चलाई साइकिल

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से साइकिल रैली निकालते जिलाधिकारी श्रीहरि प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार के साथ कुल 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम की खिलाड़ी अंकिता यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे नगर में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करते हुए लोकतन्त्र के पर्व में मतदान के महत्व का संदेश दिया गया। यह साइकिल रैली स्टेडियम से कुंवर सिंह, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए ओवरब्रिज, धर्मशाला, चौक, हनुमान गढ़ी मंदिर, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, चित्तू पांडे चौराहे होते हुए ओवरब्रिज से वापस स्टेडियम तक आई। इस मौके पर क्रीडाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, सह डीआईओएस अतुल तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, मयंक उपाध्याय व अनूप ने सक्रिय भूमिका निभाई। संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें