साइबर सेल ने दिलवाया पैसा, पीडि़त ने जताया आभार
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी साइबर सेल ने पीडि़त की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मई को शिकायतकर्ता के खाते में कुल 83100 रुपया वापस कराया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
गड़वार थाना क्षेत्र के बुढऊ गांव निवासी लालबचन यादव पुत्र स्व तेजू यादव ने 29 जनवरी 2020 को गड़वार थाने में अज्ञात के विरूद्घ तहरीर दी थी। जिसमें खाते से 83100 रुपया फर्जी तरीके से स्थानांतरण करने का आरोप लगाया गया था। जिसे साइबर सेल की टीम प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, प्रशांत कुमार सिंह, कृष्ण मोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए पीडि़त के खाते में वापस कराया।