बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में नवनिर्मित कटानरोधी कार्य से 100 मीटर दूर सरयू नदी से कटान शुरू हो गई है। यही नहीं कटानरोधी कार्य से 300 मीटर दक्षिण दिशा में भी जबरदस्त कटान हो रही है।
शिवाल स्थित नवनिर्मित काटनरोधी कार्य के बगल में चार-पांच दिन पहले से सरयू नदी कटान कर रही है। अमर उजाला की ओर से मुद्दा उठाने के बाद पिछले दिनों सपा सांसद सनातन पांडेय व अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया था।
उस समय सांसद ने दोनों जगह पर 200-200 मीटर जियो ट्यूब विधि से कटान रोधी कार्य कराने के लिए कहा था, लेकिन अधिशासी अभियंता ने सिर्फ शिवाल में 150 मीटर कटानरोधी कार्य कराने का मातहतों को आदेश दिया। अब कटान स्थल से उत्तर दिशा में बस्ती की दूरी 300 से 400 मीटर ही रह गई है। दक्षिण दिशा में कटान से महज कुछ गज की दूरी पर बस्ती है।