फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी वोटरों का वोटर लिस्ट से काट दिया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही ग्राम पंचायतों में मतदाताओं का नाम अंकित करवाने और कटवाने का खेल शुरू हो गया है। ऐसा ही एक मामला नगरा विकास खंड के ग्राम पंचायत सरया गुलाब राय में सामने आया है। यहां पर लगभग 80 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजभान चौहान ने एसडीएम बेल्थरारोड को शपथपत्र युक्त प्रार्थनापत्र सौंपकर कटे हुए नामों को मतदाता सूची में अंकित करने की मांग की है। उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड को दिए गए प्रार्थना पत्र में बृजभान चौहान ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु वर्ष 2021 में जारी अंतिम मतदाता सूची में ग्राम पंचायत सरया गुलाब राय के हरिशंकर, इंद्रासनी, श्रीनिवास, शिंपी, संतोष, अकरम, रामा, श्रीकृष्ण, विनय चौहान सहित लगभग 80 मतदाताओं का नाम जो इसी ग्राम पंचायत में रहते हैं तथा जीवित भी हैं, बिना किसी सूचना के मतदाता सूची से काट दिया गया है, जो न्याय संगत नहीं है। 2020 मे प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में सभी का नाम अंकित है। शपथ पत्र युक्त प्रार्थना पत्र में बृजभान चौहान ने कहा है कि मतदाता सूची से नाम कटने से मतदाताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने एसडीएम से कटे हुए नामों को मतदाता सूची में अंकित करने की मांग करने के साथ ही जांच कराकर दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें