बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीह रोड सोनवानी मार्ग स्थित शीतल दवनी गांव के समीप मंगलवार को वन विभाग की मिली भगत से तीन शीशम के पेड़ को काट दिया गया। जिससे ग्रामीणों में रोष देखा गया। इसकी सूचना छात्र नेता मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने विभागीय उच्चधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के लोग पहुँच गए। लेकिन तीन शीशम का विशाल हरा पेड़ काट दिया गया था। हरकत में आया विभाग ने हरे पेड़ के लकड़ी को गायब कर दिया। जबकि तीन पेड़ का जड़ व हरा डाल के नीचे कुछ शीशम के बोटा को छिपा दिया गया। छाता रेंज के सेक्टर प्रभारी वन दरोगा हरि प्रसाद ने बताया कि वन निगम गोरखपुर के कर्मचारी पेड़ को काटकर ले गए है। जबकि सूखे पेड़ को काटने का निर्देश है या फिर कोई पेड़ हादसा दे सकता है। उसका नम्बर लगाकर वन निगम को भेजा जाता है। कहा कि मेरे कार्यकाल में पेड़ का काटने के लिए नम्बर नही लगाया गया है जो भी पेड़ काटे गए हैं उसे निर्देश नहीं दिए है।