फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला रही बिजली कटौती, लू से बेहाल

Tue, 09 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवाड़े से लोगों को रुला रही गर्मी का सितम जारी है। सोमवार को भी भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल किए रखा। ऊपर से इस समय पछुआ हवा न बहने के कारण गर्मी और जानलेवा हो गई है।
विज्ञापन


आमलोगों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल है। ऐसे में गर्मी के जुल्मो सितम को बिजली कटौती ने भी खूब बढ़ाया। दिनभर की आंखमिचौली से लोग त्राहि-त्राहि करते-करते रहे। ग्रामीण इलाकों में तो लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन नगरीय इलाके के लोग उबलते रहे। सुबह से ही भगवान भाष्कर की तेज और चुभती किरणें लोगों को झुलसाती रहीं। दस बजे से ही लोगों को बेचैनी महसूस होने लगी।

दोपहर होते-होते लोग घरों में दुबक गए पर लोगों को राहत वहां भी नहीं मिली। गर्मी से बिलबिलाए लोगों के लिए बिजली भी खलनायक बनी। दिनभर बिजली की आवाजाही से लोगों को काफी बेचैनी महसूस हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में तो घरों से बाहर निकले तो उन्हें कुछ राहत जरूर मिल गई पर नगरीय इलाकों में स्थिति काफी खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें