राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में भाग लेते स्वयंसेवक।
नगर के रामलीला मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर भारतीय संस्कृति को नया आयाम देने का कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि अनुकूलता में सावधानी ज्यादा आवश्यक है। स्वयं सेवकों को अनुकूल माहौल में सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि यही अनुकूलता हमारे लक्ष्य साधने में सहायक होगी। इस मौके पर नगर सह संचालक बद्री नारायण, विभाग प्रचारक सुरजीत, गिरीश नारायण चतुर्वेदी, श्रवण सिंह, महेंद्र, डा. विनोद सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजय शुक्ल, बजरंग प्रताप सिंह, सुरेश मिश्र, मोतीचंद्र गुप्त, अनिल सिंह, रामकुमार, निर्भय, राजेंद्र, संजय कश्यप, अखिलेश्वर, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, केतकी सिंह, नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।