फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

317 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Sun, 18 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
जिला परीक्षा समिति ने काफी मंथन के बाद जिले में 317 विद्यालयों को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाकर आफलाइन और आनलाइन दोनों सूची आजमगढ़ मंडल को भेज दिया है। गत वर्ष की तुलना में 350 परीक्षा केंद्रों की अपेक्षा 33 परीक्षा केंद्र कम बनाये गए हैं। वहीं 36 डिबार विद्यालयों में से किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा में इस  बार जिले में परीक्षार्थियों की  संख्या एक लाख 82 हजार 179 है। वहीं पिछली  बार परीक्षार्थियों की संख्या  करीब एक लाख 98 हजार 390 थी। इस बार बोर्ड  परीक्षार्थियों की संख्या करीब  16 हजार कम है। विभागीय आंकड़ों पर विश्वास  करें तो इस बार हाईस्कूल में एक  लाख 357 है।

जिसमें से छात्रों की संख्या  60 हजार 600 है। छात्राओं  की संख्या 39 हजार 757 है। इसमें से भी  व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की  संख्या 1027 है। वहीं इंटरमीडिएट में  छात्र-छात्राओं की संख्या 81 हजार  822 है। जिसमें से छात्रों की संख्या 48  हजार 688 है। जबकि छात्राओं की  संख्या 33 हजार 134 है।
विज्ञापन



पिछली बार जिले के 350 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस बार 317 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें सबसे अधिक बेल्थरारोड के 127 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इसी तरह सदर तहसील के 56, रसड़ा तहसील के 51, सिकंदरपुर 37, बांसडीह 32 और बैरिया के 14 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें