फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद आये बलिया के मालवीय, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सागरपाली में बलिया के मालवीय व बलिया के प्रथम सांसद मुरली मनोहर की 126वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्र? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सागरपाली। बलिया के प्रथम सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अधिवक्ता स्वर्गीय मुरली मनोहर (मुरली बाबू) की 126वीं जयंती उनके पैतृक गांव सागरपाली चट्टी पर मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में सागरपाली स्टेशन का नामकरण मुरली बाबू के नाम से किया जाएगा। इस स्टेशन से हॉल्ट शब्द हटा लिया जाएगा और यहां अधिक से अधिक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह रहे. जबकि प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रतिनिधि के रूप में कमलेश कुमार तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से समस्त अतिथिजनों को शाल और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का चित्र भेंट किया गया। इसके पूर्व, सांसद मस्त ने 100 गरीब लोगों में कंबल वितरित किया, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर बंधीधर सिंह दाऊजी, बंशबहादुर सिंह, मुन्ना बहादुर सिंह, समाजसेवी समीर सिंह, जेपी मिश्र, मुन्ना राय, संजय दूबे, पिंकू पांडेय, संतोष पांडेय, हदिश, बिजली यादव, लक्ष्मण दास, झूलन भैया, राजन सिंह, धनंजय सिंह, रविलाल श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, बीके चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सरयू चौधरी और संचालन भैया रंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें