नवानगर। सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से उचक्कों ने 72 हजार रुपये उड़ा दिए। ग्राम दादर निवासी मनोज यादव बृहस्पतिवार को एटीएम से पैसा निकालने गए थे। दो युवक पहले से ही एटीएम में खड़े थे। किसी कारण पैसा नहीं निकलने पर एक युवक ने उनका एटीएम ले लिया और पैसा निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसने एटीएम कार्ड बदल लिया और दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद ही तीन बार में मनोज यादव के खाते से एटीएम द्वारा 72 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वह बैंक पहुंचा और वहां शिकायत दर्ज कराने के बाद उसने साइबर सेल बलिया में भी सूचना दी।