चौकिया मोड़। वार्ड 25 के जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान ने उभांव थाना में कार्यरत सिपाही पर पैसे को लेकर धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उभांव थाना में तैनात सिपाही पर चंदाडीह गांव निवासी मदन राम से जिला पंचायत सदस्य के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पैसे को लेकर जब जिला पंचायत सदस्य ने सिपाही से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उसने पुलिसिया रौब दिखाते हुई उन्हें धमकी दे डाली। जिला पंचायत सदस्य ने तहसील दिवस के मौके पर सिपाही के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। संवाद