फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ दरोगा के घर लाखों की चोरी

Tue, 05 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के भुइली गांव में रविवार की रात चोरों ने सीआरपीएफ के एक दारोगा के घर से हजारों रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के  सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


घरवालों को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम सहित पुलिस महकमे आलाधिकारी भी पहुंच गए और मामले की छानबीन की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के भुइली निवासी सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक पंचानंद पांडेय नागपुर में तैनात हैं। उनके गांव भुइली में रविवार की रात चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर आंगन में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


 मध्यरात्रि बिजली कटने के बाद घर में घुसे चोरों ने जिस कमरे में लोग सोए थे, उस घर में बाहर से कुंडी लगा दी।  इसके बाद चोरों ने घर में रखी छह अटैची, दो बक्से, दो सोने की हार, चेन, मंगटिका, नथिया, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, एक झूमका, चार पायल, गोलक में रखे करीब पांच हजार नकदी, पांच हस्ताक्षरयुक्त चेकबुक एवं करीब 40 कारतूस चुरा ले गए।

 पीड़ित के पुत्र सोनू पांडेय ने बताया कि  चोर लाइसेंसी बंदूक के दो बेल्ट में रखा कारतूस भी उठा ले गए। सूचना पर मौके पर फोरेंसिक  टीम, डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी लक्षीराम यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिन में या रात में दिखाई दे तो पुलिस को तुरंत सूचना दे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें