फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित टिकट काउंटर पर भीड़, सामान्य टिकट खिड़की पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। छपरा-वराणसी रेलवे रूट होकर चार ट्रेनों की आवगमन शुरू होने के बाद और गैर राज्यों में आने-जाने की छूट मिलने पर अब भारी संख्या में यात्री सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षित कराने पहुंच रहे हैं। बुधवार को आरक्षित टिकट खिड़की पर यात्रियों की लम्बी कतार लग गई। यहां तक कि कतार में खड़े यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखे और कतार में खड़े कई यात्री तो बिना मॉस्क पहने थे। खास बात यह है कि अब जनरल टिकट खिड़की सुनसुना सा लगता है जबकि आरक्षित टिकट खिड़की पर चहल पहल देखने को मिल रही है। सुरेमनपुर से गुजरने वाली सरयू यमुना, साबरमती, पवन व ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के लिए यात्री टिकट आरक्षित कराने पहुंच रहे हैं। जनरल टिकट न मिलने की वजह से वाराणसी इलाज कराने जाने वाले यात्री भी टिकट आरक्षित करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें