फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेल पटरी गिराने से क्राॅसिंग रहा बंद, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती रेलवे स्टेशन के कोलनाला क्राॅसिंग के आसपास नई रेल पटरी उतारे जाने से क्रांसिंग का फाटक बंद कर दिया गया था। रेलवे द्वारा बिना पूर्व सूचना के पटरी उतारने के कारण एक घंटे से ज्यादा समय तक क्राॅसिंग बंद होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। शुक्रवार को रेवती से सुरेमनपुर के बीच रेल पटरियों को गिराने का काम मजदूरों ने किया। ट्रेलर गाड़ी को ठेकेदार जहां तहां खड़ा कर लोहे की नई पटरियों को ट्रैक किनारे रखवा रहे थे। इसके कारण रेवती-बैरिया के कोलनाला क्रासिंग काफी समय से बंद रहा। इससे सैकड़ों वाहन दोनों तरफ एक से दो किमी लंगा जाम में फंसे रहे, पटरी गिरने के बाद क्रासिंग खुला तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें