फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पॉक्सो एक्ट मामले में वादी की जिरह पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-8/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रथम कांत की अदालत में नगरा थाना क्षेत्र से जुड़े पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई मंगलवार को हुई।
विज्ञापन

मुकदमे की विचारण प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को वादी मुकदमा जिरह के लिए न्यायालय में उपस्थित हुआ। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी को साक्ष्य के लिए पेश किया गया। इसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने वादी से जिरह की और जिरह पूरी कर ली। अदालती कार्यवाही के दौरान वादी की गवाही एवं जिरह की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही इस मुकदमे में पीड़िता और वादी मुकदमा की साक्ष्य संबंधी कार्रवाई पूरी हो गई। अब मामले में शेष अभियोजन साक्ष्य की कार्रवाई होनी है। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता मौजूद रहे। मामले की अगली सुनवाई पर शेष अभियोजन साक्ष्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें