फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रास कंट्री रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर बालक और बालिकाओं के लिए क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग की ओर इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि बालक-बालिकाओं की जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। यह रेस झंडारोहण के समय में परिवर्तन के कारण प्रातः 7:30 बजे से कुंवर सिंह चौराहे से प्रारंभ होकर हनुमानगंज पुलिस चौकी से वापस कुंवर सिंह चौराहे पर समाप्त होगी। पुरस्कार वितरण प्रातः 10:30 बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन

इच्छुक महिला-पुरुष खिलाड़ी उक्त क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपना निशुल्क पंजीकरण 14 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में करा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें