फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गेहूं के साथ एक हजार बीघे में जला फसल अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। ताड़ीबड़ागांव बंजरिया की तरफ से बुधवार की सुबह लगी आग से छह गांवों के खेतों में गेहूं की फसल जल गई। साथ ही आग से लगभग एक हजार बीघे का गेहूं का डंठल जल गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सैकड़ों युवाओं ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ताड़ीबड़ागांव बंजरिया में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग नगरा क्षेत्र के मनकही, पशुरामपुर, चचयां, भंडारी, कोटवारीपुर की तरफ बढ़ने लगी। खेतों में लगे डंठल, गेहूं की फसल जलने लगी। इधर गांवों के आसपास के सैकड़ों युवाओं ने बढ़ रही आग की लपटें को पानी सहित अन्य संसाधनों से कड़ी मशक्कत के बाद रोककर बुझाया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।
चचयां के बैजनाथ शर्मा का 150 बोझ गेहूं जल गया, भंडारी गांव के शिवमुनि, गुड्डू, हरि यादव, चंद्रभान यादव की दो बीघे गेहूं की फसल और गन्ना जल कर राख हो गया। एक हजार बीघे डंठल जल कर राख हो गए। अजीत यादव ने दो घंटे लगातार ट्रैक्टर चलाकर गांव के तरफ बढ़ रही आग को काबू में लाने का सफल प्रयास किया। उधर क्षेत्र के अतरौली निकासी बस्ती में राजू, ईश्वर तथा रामवती के रिहायशी टिनशेड जल कर राख हो गए। गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें