फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में तड़तड़ाई गोलियां: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 17 Jul 2025 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा गया है। वह चोरी की कई घटनाओं में वांछित है और काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा थाना के रेकुआ नसीरपुर मोड के पास बृहस्पतिवार की भोर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनमिया गिरफ्तार किया गया। बदमाश की पहचान सतीश सैनी के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले दिनों कई मामले में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला  
नसीरपुर मोड के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक बिना रुके मोटरसाइकिल पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास किया। जिसका नगरा पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। 

बाइक सवार द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम सतीश सैनी निवासी गुठौली थाना बांसडीह रोड बताया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: जिला जेल के इतिहास में पहली बार कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने गईं सजायाफ्ता महिला की दो बेटियां, जानें मामला

बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर 20 मई व चार जून की रात्रि में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नकदी और स्कैनर चोरी कर लिया था। वहीं नौ मई को थाना गडवार से मोटरसाइकिल चोरी एवं जमुआंव नहर पुलिया उभाव के पास से 24 मई को लूट की घटना की थी। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा ने कहा कि घायल चोरी की कई घटनाओं में वांछित है। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इसके साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। घायल बदमाश सतीश सैनी को इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से तमंचा कारतूस और एक साइकिल बरामद हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें