फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Oct 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर तीन युवकों ने एक युवती से गैंगरेप किया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर लिया है। वहीं आरोपी देर शाम तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे, जबकि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी रही।  
विज्ञापन



नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर में एक युवती शौच के लिए बाहर गई थी। इस बीच तीन युवक उसको पकड़ लिया और उसके दुपट्टे से उसका मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। बाद में बेहोश युवती को छोड़कर वे भाग गए। करीब एक घंटे बाद युवती को जब होश आया तो अपने घर गई और घटना की जानकारी दी।

युवती के पिता युवती के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही तीन युवक बृजेश, विद्या, अनिल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें